वृद्धाश्रम पहुंची पुलिस अधीक्षक ने वृद्धजनों में जाना कुशलक्षेम, वितरित किया मिष्ठान और कम्बल
अमिताभ श्रीवास्तव
समृद्धि न्यूज़ श्रावस्ती। कभी अपने अपनों के साथ हिल मिलकर जीवन का लंबा समय गुजारने वाले वृद्धजनों के लिए बुधवार का दिन शायद किसी त्योहार से कम नहीं था क्योंकि इस दिन के गुजरे वक्त ने उन्हें एक बार फिर बिसरे परिवार और उनके बीच गुजरे वक्त की की याद दिला दी।

हालांकि उन यादों के मूल की ममत्व में इतनी कशिश थी कि बिसरे लोगों और उनकी यादों का असर बहुत देर देर तक उन वृद्ध जनों के चेहरे पर टिक न सका।बुधवार की दोपहर का यह मौका था अपने सख्त और नरम,दोनों तेवर के लिए चिर परिचित पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के कोतवाली भिनगा क्षेत्र अंतर्गत कस्बा भिनगा में पहुंचने का जहां उन्होंने एक बेटी की तरह मौजूद वृद्ध जनों का बारी बारी कुशलक्षेम पूछा और कुशल क्षेम जान लेने के बाद सभी वृद्ध जनों को मिष्ठान वितरण कर इस कड़ाके की ठण्ड में कम्बलों का वितरण किया इसके बदले में वृद्ध जनों ने उन्हें हृदय से आशीर्वाद दिया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुश्री सिंह ने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में वहॉ के केयर टेकर से वार्ता की तथा उन्हें वृद्धजनों के खान-पान व स्वास्थ्य की उचित देखभाल करने के लिये बताया।सुश्री सिंह ने वृद्ध जनों को ठंड से बचने के लिए अलाव हेतु लकड़ियों की व्यवस्था भी कराई।इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुश्री सिंह ने सभी वृद्ध जनों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।उन्होंने वृद्धाश्रम के केयरटेकर को बताया कि सभी वृद्ध जनों को सरकार की तरफ से जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं,उनसे जो मदद मिलनी हो,वह मदद सभी वृद्ध जनों को दिलवाएं।साथ ही यादि इसमें किसी प्रकार की समस्या होती है तो हमसे सीधे संपर्क कर सकते हैं।इस संबंध में हर संभव मदद की जाएगी।वृद्ध जनों से वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक सुश्री सिंह ने उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और साथ ही उनको बताया कि यदि किसी प्रकार की समस्या होती है तो वृद्धाश्रम से कुछ ही कदमों की दूरी पर थाना बना हुआ है।आप वहां अपनी शिकायत कर सकती हैं या फिर आप किसी के माध्यम से भी शिकायत भेज सकती हैं, पुलिस तत्काल आपके द्वार पर पहुंचेगी।उन्होंने वृद्ध जनों को बताया कि इसके अलावा आप लोग यूपी 112 पर फोन कर भी अपनी समस्या बता सकते हैं, तत्काल आप सभी को पुलिस की ओर से सहायता प्रदान की जाएगी।इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भिनगा महिमानाथ उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
