विवाहिता की पायलें साफ करते समय चांदी की पार

राजेपुर, समृद्धि न्यूज। मायके आयी विवाहिता की पायलें साफ करने के बहाने आरोपी ने चांदी पार कर दी। मामले की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और थाने लेकर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम मौलागंज कडक़ा निवासी बृजेश पुत्र अमर सिंह की पुत्री मिल्की पत्नी उपेन्द्र निवासी मडिय़न देवी गुरसहायगंज कन्नौज से अपने मायके आयी थी। गुरुवार को बिहार के संजात बेगुसराय वार्ड नम्बर 1 निवासी सुरेन्द्र साह पुत्र रामजनत शाह उसके मायके आया।

सुरेन्द्र ने मिल्की से 10 रूपये में तोडिय़ां साफ करने को कहा। मिल्की ने अपनी एक जोड़ी तोडियां उसे साफ करने के लिए दे दीं। आरोपी सुरेन्द्र ने उसे एक कैमिकल की बोतल में डाला और कुछ समय बाद तोडिय़ां साफ कर वापस कर दीं। तोडिय़ा ज्यादा साफ होने पर मिल्की को शक हुआ, तो परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने तोडिय़ां का वजन कराया, तो 50 ग्राम चाँदी कम निकली। ग्रामीणों नें उसे दबोच लिया और थाने लेकर पहुंचे। थानाध्यक्ष कामिल खान ने बताया कि मामला उनकी अभी जानकारी में नहीं है। तहरीर मिलने पर जाँच की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *