चरते समय गाय कुएं में गिरी, पुलिस व ग्राम प्रधान के सहयोग से बाहर निकाला

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। गाय चरते समय अचानक कुएं में जा गिरी। घटना की जानकारी होते ही ग्राम प्रधान विक्कू यादव ने पुलिस व संबंधित अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाय को कुएं से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू आपरेशन शुरु कर दिया।
जानकारी के अनुसार विकासखंड क्षेत्र मोहम्मदाबाद के गांव राजारमपुर में शनिवार दोपहर लगभग 1 बजे छुन्ना यादव पुत्र अमर सिंह यादव की गाय चरते समय अचानक गांव के बाहर खेतों में बने कुएं में जा गिरी। जानकारी होने पर किसान मौके पर पहुंच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर ग्राम प्रधान विक्कू यादव, धनश्याम यादव पहुंच गये और सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने तत्काल प्रभाव से हलका इंचार्ज राहुल कुमार को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा और रेस्क्यू आपरेशन शुरु किया गया। इस दौरान पुलिस की निगरानी में कई लोगों को कुएं के अंदर भेजा गया, लेकिन जहरीली गैस होने की संभावना को देखते हुए निचले स्तर तक पहुंचने में सफलता नहींमिली और वापस लौट आये। इस दौरान १९६२ एंबुलेंस भी पहुंच गयी। लगभग तीन घंटे तक चले रेस्क्यू आपरेशन के बाद पुलिस व ग्राम प्रधान की कड़ी मशक्कत के बाद गाय को निकालने में सफलता मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *