ओवरटेकिंग के दौरान बस का पिछला हिस्सा ठेली से टकराया

बाल-बाल बचा ठेली विक्रेता
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। शमशाबाद थाना क्षेत्र ग्राम रजलामई निवासी जवाहर सिंह ठंडी कुइयां चौराहे पर पान मसाला गुटखा सिगरेट आदि की ठेली लगाता है। बुधवार की सुबह घर से ठेली लेकर ठंडी कुइयां चौराहे पहुंचा। जहां फुटपाथ के किनारे दुकान सजा रहा था। इसी दौरान दो रोडवेज बसों का आमना सामना हुआ। बताते हैं ओवरटेकिंग के दौरान एक बस का पिछला हिस्सा ठेली से टकरा गया। जिससे ठेली पलट गई। इस दुर्घटना में ठेली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा सामान भी बिखर गया। मगर ठेली विक्रेता बाल-बाल बच गया। मौके पर दौडक़र लोगों ने विक्रेता को उठाया, लेकिन तब तक दोनों बसे ंआंखों से ओझल हो चुकी थी। मौके पर मौजूद विक्रेता ने अफसोस जताते हुए कहा इस दुर्घटना में हजारों का नुकसान हुआ, लेकिन मौके पर सभी लोग सुरक्षित बच गए। विक्रेता का कहना था जिस तरह दोनों बसों के चालक एक दूसरे को ओवरटेक कर रहे थे उसे देखकर यही लगता था किसी को हादसे का डर नही था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *