झूला झूलते समय झूले में फसी चोटी, बाल हुए सिर से अलग

कन्नौज, समृद्धि न्यूज़। झूला झूलते समय झूले में सर के बाल फसने से बाल अलग होने का मामला प्रकाश में आया है। गंभीर हालत को देखते हुए उपचार के लिए ले गए जहां चिकित्सक ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर किया। 15 वर्षीय किशोरी झूला झूलते समय सर के झूले की राड में फंस गए। जिससे उसके सर के बाल उसके सर से अलग हो गए। गंभीर हालत में उसे रेफर किया गया। ब्लॉक तालग्राम क्षेत्र की माधव नगर कस्बे में रहने वाले धर्मेंद्र की 15 वर्षीय बेटी अनुराधा अपने घर वालों के साथ मेला घूमने गई थी। स्वामी नित्यानंद सेवा समिति की ओर से मेला लगा था। इस मेले में अपने परिवार के लोगों के साथ अनुराधा भी घूमने गई थी। झूला झूलते समय अचानक झूले की रॉड में बाल फंसने से हादसा हो गया। चमडी सहित बाल सर से अलग हो गए। गंभीर हालत में घर के लोग उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास लेकर जहां गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर रेफर किया गया। वही कानपुर चिकित्सक ने गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *