* यूपी के कार्यवाहक डीजीपी डीएस चौहान का कार्यकाल 31 मार्च 2023 को होगा समाप्त..
लखनऊ समृद्धि न्यूज़।यूपी के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी डीएस चौहान का कार्यकाल 31 मार्च 2023 को समाप्त हो रहा है. ऐसे में यूपी को जल्द ही नया डीजीपी मिलने वाला है. नए डीजीपी की दौड़ में जिन नामों की चर्चा की जा रही है, उसमें आईपीएस आनंद कुमार, आईपीएस विजय कुमार और आईपीएस शफी अहसान रिजवी शामिल हैं. हालांकि, 1988 बैच के IPS आनंद कुमार का नाम तय माना जा रहा है, क्योंकि आनंद कुमार का करियर बेदाग रहा है, वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली पसंद भी हैं.
नए नामों के चयन के लिए UPSC को प्रस्ताव भेजेगी सरकार: बता दें कि पिछले 9 महीने से प्रदेश की कानून व्यवस्था कार्यवाहक डीजीपी डीएस चौहान के भरोसे है. 31 मार्च का उनका कार्यकाल खत्म होने वाला है. ऐसे में प्रदेश की 24 करोड़ जनता को स्थाई पुलिस मुखिया का इंतजार है. वहीं, जैसे-जैसे मार्च महीने का एक-एक दिन बीत रहा है यूपी सरकार भी डीजीपी की नियुक्ति की कवायद तेज कर दी है. सरकार नए नामों के चयन के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को प्रस्ताव भेजने की तैयारी कर रही है.
दावेदारों में ये नाम सबसे आगे: यूपी के नए डीजीपी के लिए 1988 बैच के आईपीएस आनंद कुमार (डीजी जेल), 1988 बैच के आईपीएस विजय कुमार (डीजी सीबीसीआईडी) और 1989 बैच के आईपीएस शफी अहसान रिजवी (आईबी में तैनात) के नामों की चर्चा की जा रही है. आईपीएस आनंद कुमार का नाम सबसे आगे इसलिए माना जा रहा है कि वह लंबे अर्से से महानिदेशक (कारागार) के पद पर तैनात है.
दावेदारों में ये नाम सबसे आगे:यूपी के नए डीजीपी के लिए 1988 बैच के आईपीएस आनंद कुमार (डीजी जेल), 1988 बैच के आईपीएस विजय कुमार (डीजी सीबीसीआईडी) और 1989 बैच के आईपीएस शफी अहसान रिजवी (आईबी में तैनात) के नामों की चर्चा की जा रही है. आईपीएस आनंद कुमार का नाम सबसे आगे इसलिए माना जा रहा है कि वह लंबे अर्से से महानिदेशक (कारागार) के पद पर तैनात है.
