प्रेमिका के साथ लेटे पति को पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, वीडियो आया सामने

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। छात्रावास में कथित पत्नी के साथ रंगरेलियां मना रहे पति को पत्नी ने पकडक़र उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। महिला ने पति व उसकी प्रेमिका से अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा देने की गुहार लगायी है।जानकारी के अनुसार जनपद बरेली निवासी महिला प्रीति राठौड़ अपने दो बच्चों व परिजनों के साथ कमालगंज आ पहुंची और जब वह अपने पति से मिलने आर.पी. डिग्री कालेज के छात्रावास में पहुंची, तो देखा कि वह एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में लेटा था। साक्ष्य के रुप में उसने उसका वीडियो मोबाइल से बना लिया। पीडि़त महिला ने कमालगंज पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि बिना तलाक दिये पति ने दूसरी औरत रख ली है। जिसे वह अपनी पत्नी बताता है। जिसका जान्हवी है। मेरे दो बच्चे हैं। मुझे पति व उसकी महिला मित्र से जानमाल का पूरा खतरा है। मैं अपने पति से मिलना चाहती हूॅ। इस दौरान वह लोग उसके साथ कोई भी अप्रिय घटना कारित कर सकते है। इसलिए मुझे सुरक्षा प्रदान की जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *