
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार थाना मेरापुर के ग्राम बिजौरी निवासी 40 वर्षीय ममता पत्नी संजीव कुमार ने बीते दिन संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतका के पति संजीव पर जनपद कन्नौज में 302, 364 व अपहरण व हत्या का मामला चल रहा है और उसकी तीन बार जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। इसकी बजह से ममता परेशान रहती थी। मृतका के दो पुत्र शुभ और जुगेन्द्र व पुत्री राखी है।