सिपाही की पिटाई से घायल पत्नी ने 27 दिन बाद तोड़ा दम

बच्ची व सिपाही की पहले ही हो चुकी है मौत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बांदा के मंरका थाने में तैनात रहे फर्रुखाबाद निवासी पीआरवी चालक सिपाही गौरव कुमार यादव के परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के 27 दिन बाद गंभीर रुप से घायल सिपाही की पत्नी शिवानी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
बताते चले कि मंरका थाने में तैनात रहे फर्रुखाबाद के कुइयां बूथ थाना मऊदरवाजा निवासी पीआरवी चालक सिपाही गौरव कुमार यादव ने 14 जनवरी को पत्नी जानलेवा हमला किया था, इस दौरान बच्ची की मौत हो गयी थी तथा पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गयी थी और कोमा में चली गई थी। घटना के 27 दिन शिवानी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के छह दिन बाद सिपाही गौरव का शव नदी में मिला था। परिजनों ने शिवानी का अंतिम संस्कार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *