पुलिस के समझाने पर 22 घंटे बाद परिजनों ने शव का किया अंतिम संस्कार
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के गाँव घसिया चिलौली निवासी शिवमंगल कोरी उम्र 22 वर्षीय पुत्र सतीश चन्द्र का शव दिनाँक 10 दिसम्बर 2025 को संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला था। मृतक की पत्नी संजना ने बताया की वह सुबह खाना बना रही थी, तभी उसके पति शिवमंगल ने कमरे मे पंखे से लटक कर फाँसी लगा ली थी। घटना की जानकारी होने पर तम्बाकू की गोदाम मे काम कर रहे मृतक के पिता सतीश चन्द कोरी घर पर पहुॅचे, तो उन्होंने देखा की उनके बेटे शिवमंगल का शव बेड पर पड़ा था और उसने पास में उसकी पत्नी सजना और पड़ोस का अनुज जाटव पुत्र हरिराम था। जैसे ही गाँव वाले आये, तभी अनुज घर से भाग गया। गाँव वालों ने उसे भागते हुए देखा। सतीश को आंशका है कि उनके पुत्र शिवमंगल कि हत्या बेटे की पत्नी सजना ने अनुज के साथ मिलकर कर दी है। मौके पर पहुँची पुलिस ने शिवममंगल के शव का पन्चनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव करीब समय 4:30 बजे गाँव पहुँचा। परिजनों ने शव को गाँव के पास एक ग्राउन्ड में टेन्ट लगाकर रख लिया और अन्तिम संस्कार करने से इनकार करने लगे। मृतक के पिता सतीश ने कोतवाली में तहरीर देकर बहू संजना और पड़ोसी अनुज जाटव पर बेेटे की हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनों के अंतिम संस्कार न करने की सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन द्विवेदी, कस्बा चौकी इन्चार्ज सोमवीर, उपनिरीक्षक अयुब, कांस्टेबिल विजय गूर्जर, कांस्टेबिल पुष्पेन्द्र, कांस्टेबिल विनीत कुमार, कांस्टेबिल सचिन कुमार पहुॅचे और मृतक के परिजनों से बातचीत की, लेकिन परिजन नहीं माने। कड़ी मशक्कत के साथ निष्पक्ष कार्यवाई के अश्वासन के बाद परिजन राजी हुए और लगभग 22 घन्टे बाद समय करीब 3 बजे शव को ढाई घाट पर अन्तिम संस्कार के लिए लेजा गया। वहीं परिजनों ने बताया कि जिस कमरे मे तख्त पर शिवमंगल का शव मिला उसी तख्त के नीचे मृतक के सिर के बाल भी पड़े थे। उन्होंने माँग की फॉरेसिक टीम जॉच में शामिल करे। पुलिस ने मृतक की पत्नी सजना और पड़ोसी अनुज जाटव को पकडक़र थाने भिजवाया। ग्रामीणों की चर्चा के अनुसार मृतक की पत्नी का गाँव के अनुज के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी को लेकर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।
प्रेम प्रसंग में पत्नी ने की पति की हत्या, पत्नी व प्रेमी को पुलिस ने पकड़ा
