फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एक बार फिर ग्रामीणों में दशहत फैल गयी। जब ग्रामीण सुबह ग्रामीण शौच गये तो एक बछिया का शव पड़ा था। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गयी।
जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाला के ग्राम पचपुखरा में जंगली जानवर आने से ग्रामीणों में दशहत फैल गयी। पड़ोसी ग्राम पंचायत जसमई निवासी ग्राम प्रधान अभिलाषा दुबे के पति संजीव दुबे के खाली प्लाट में शनिवार को ग्रामीणों ने एक बछिया का शव देखा तो जंगली जानवर आने की आशंका होने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी। ग्राम पचपुखरा निवासी प्रदीप शाक्य, छोटे कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा ने बताया कि बीती रात एक जंगली जानवर बछिया को मुंह में दबाकर ले जा रहा था। उन्होंने बताया कि कुत्तों के भौकने व अन्य जावरों के चिल्लाने पर आंख खुल गये तो देखा कि एक जानवर कुछ ले जा रहा है। सुबह पता चला कि वह तो बछिया थी। वहीं प्रदीप कुमार ने बताया कि उनके मकान में जालीनुमा गेट है उसके पास पर तखत पर लेटते है। जब कुत्तों के भांैकने की आवाज सुनाई तो जाली से देखा तो एक जानवर कुछ घसीट कर ले जा रहा है। वहीं जंगली जानवर ने बछिया का पेट फाडक़र मांस खाया। जंगली जानवर सडक़ के किनारे करीब 10 मिनट तक बछिया को मुंह में दबोचे खड़ा देखा गया। प्रदीप कुमार आदि ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए ने ही गाय की बछिया को मार डाला है। तेंदुए के गोबर आदि कई स्थानों पर पंजे के निशान देखे गए। ग्रामीणों ने बताया कि बीते दिन पकड़े गये तेंदुए से यह जानवर काफी ऊंचा है। इस घटला से ग्रामीणों में दशहत फैल गयी है और लोग अपने बच्चों को स्कूल भी भेजने से कतरा रहे है।
जंगली जानवर ने बछिया पर किया हमला, पेट के आधे हिस्से को खाया
