लगातार दूसरे दिन मिली एसटीएफ को धमाकेदार कामयाबी।
समृद्धि न्यूज़ वाराणसी। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को दूसरे दिन भी बड़ी कामयाबी हाथ लग गई।यह कामयाबी संरक्षित/प्रतिबन्धित राष्ट्रीय पक्षी (तोता एवं मोर) की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 04 तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 245 प्रतिबन्धित तोते व 12 मोर को बरामद किए जाने की है।राजा तालाब थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रोड रखौना चौराहा से गिरफ्तार किए गए इन चारों अभियुक्तों का नाम मो.वशीम उर्फ अरमान,मो.आयूब,नितेश दिवाकर तथा अमन कुमार है जो क्रमशः पश्चिम बंगाल,कौशांबी और प्रयागराज जिले के निवासी हैं।इनके पास से 12 मोर, INDIAN PEAFOWL (PAVO CRISTATUS),245 तोते,ROSE RING PARAKIT (PISTTACULA KRAMERI),
03 मोबाइल फोन,एक इनोवा कार,03 छोटे/बडे पिंजड़े,05 प्लास्टिक के झोले तथा 3,900 रुपए नगद बारामद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक एसटीएफ को विगत काफी दिनों से संरक्षित वन्य जीवों की अवैध तस्करी करने वाले तस्करों के सक्रिय होने की सूचनाए प्राप्त हो रहीं थी।इस सम्बन्ध में एसटीएफ की विभिन्न इकाईयों टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था,जिसके अनुपालन में सत्यसेन यादव,अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ लखनऊ के पर्यवेक्षण में अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।
शुक्रवार की शाम को अभिसूचना संकलन के क्रम में एसटीएफ टीम जनपद वाराणसी में भ्रमणशील थी।इस दौरान सूचना प्राप्त हुई कि जनपद प्रयागराज व कौशाम्बी से संरक्षित तथा राष्ट्रीय पक्षी की तस्करी करने वाले 04 लोग वाहन संख्या UP70FR0489 से संरक्षित जीवों को प्रयागराज-वाराणसी के रास्ते आसनसोल पश्चिम बंगाल ले जा रहे है।इस सूचना पर निरीक्षक प्रमोद कुमार वर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक वीरेन्द्र सिंह यादव,मुख्य आरक्षी प्रभात कुमार,नीरज मिश्रा,विजेन्द्र नाथ राय व शशांक सिंह की टीम द्वारा वन विभाग वाराणसी एवं वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो गोरखपुर की टीम को साथ लेकर सूचना साझा करते हुए प्रयागराज-वाराणसी राजमार्ग स्थित रखौना चौराहा थाना राजा तालाब जनपद वाराणसी से संरक्षित वन्य जीवों की अवैध तस्करी करने वाले गिरोह के 04 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया,जिनके कब्जे से उपरोक्त बरामदगी हुई है।गिरफ्तार अभियुक्त वशीम उर्फ अरमान ने पूछताछ में बताया कि नितेश दिवाकर की इनोवा गाड़ी नौ हजार रूपये में किराये पर बुक किया था।उपरोक्त प्रतिबन्धित पक्षी (मोर) कौशाम्बी निवासी पंकज से 500 रूपये में तथा तोता 100 से 200 रूपये में खरीदकर आसनसोल, कोलकाता ले जाते है जहाँ छोटे व्यापारियों को प्रति तोता 400 से 500 रूपये में एवं प्रति मोर को 2500 से 3000 में बेचते है। इसके पहले भी कई बार पंकज से तोता,मोर व अन्य जीवों को खरीदकर ले जा चुका है।इस काम में इसका मुख्य सहयोगी आयूब है।गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभागीय वनाधिकारी, वाराणसी अन्तर्गत रेंज वाराणसी में रेंज केस नं0 57/2025-26 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम यथा संशोधित 1972 की धारा 2/9/11/39/48बी/49बी/50/51 एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 यथा संशोधित की धारा 57 मे अभियोग पंजीकृत कराया गया है।अग्रिम विधिक कार्यवाही वन विभाग द्वारा सम्पादित की जा रही है।
वन्य जीवों के तस्कर गिरोह का पर्दाफाश,245 प्रतिबन्धित तोते व 12 मोर सहित 04 तस्कर गिरफ्तार
