फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जनता राष्ट्रीय इंटर कालेज फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य डा0 विनीत कुमार चौहान द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक में सुशांत गुप्ता के साथ, आदित्य राठौर, सनी दिवाकर, मुस्कान राजपूत,अर्जुन सिंह, उपासना, रवि ने निभाई। 14, 17 व 19 आयु वर्ग बालक/बालिका वर्ग में विजेता खिलाड़ी मण्डलीय स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन अतुल दास द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य अमित कुमार ने विजेताओं को मेडल पहनाकर उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में जिला ताइक्वांडो सचिव अजय प्रताप सिंह, व्यायाम शिक्षक सुनील पाल, राहुल मैसी, एस.एल. मैसी, यादवेन्द्र परिहार, गौरव एविल, आरती यादव आदि मौजूद रहे।
मण्डल के लिए चयनित प्रतिभागी बालक वर्ग अंडर-14 में 20 किलो भार वर्ग में नारायण, 35 किलो भार वर्ग में सचिन सिंह, 38 किलो भार वर्ग में मयंक पाल, 41 किलो भार वर्ग में कृष्णा व देवांश का चयन किया गया। अंडर-17 में 41 किलो भार वर्ग में साजन राजपूत, 45 किलो भार वर्ग में करमजीत सिंह, 51 किलो भार वर्ग में कृष्णा परिहार, 55 किलो भार वर्ग में शिवांश त्रिपाठी का चयन किया गया। अंडर-19 में 51 किलो भार वर्ग में अभिषेक, 55 किलो भार वर्ग में आदित्य का चयन किया गया। वहीं बालिका वर्ग अंडर-18 में 38 किलो भार वर्ग में संस्कृति का चयन किया गया। अंडर-17 में 35 किलो भार वर्ग में कंचन, 38 किलो भार वर्ग में शिवांशी, 42किलो भार वर्ग में निशू, 44 किलो भार वर्ग में अंशिका यादव, 46 किलो भार वर्ग में स्वाती राजपूत, 49 किलो भार वर्ग में कशिश, 55 किलो भार वर्ग में अनुष्का, 59 किलो भार वर्ग में वैष्णवी आर्या, 63 किलो भार वर्ग में अनुकृति शुक्ला का चयन किया गया। अंडर-19 में 45 किलो भार वर्ग में रौनक कनौजिया, 55 किलो भार वर्ग में रोशनी कुमारी का चयन किया गया।
ताइक्वांडो में विजेता खिलाड़ी मण्डलीय स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग
