करंट की चपेट में आने से महिला अचेत, भर्ती

हलिया (मिर्ज़ापुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के चक कोटार गांव में रविवार की शाम लटक रहे हाई टेंशन तार के करंट की चपेट में आकर महिला अचेत हो गई। मौके पर पहुँचे महिला के परिजनों द्वारा महिला को उपचार के लिए एम्बुलेंस सेवा वाहन 108 से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लाकर भर्ती कराया गया जहां पर चिकित्सक द्वारा महिला का उपचार किया जा रहा है। थाना क्षेत्र के चक कोटार गांव निवासी भगीरथी कि 50 वर्षीय पत्नी राजकली घर से करीब तीन सौ मीटर दूर खेत से मवेशियों के लिए चार काटकर वापस घर लौट रहीं थीं कि रास्ते में लटक रहे हाई टेंशन तार के करंट कि चपेट में आकर अचेत हो गई। पीछे से आ रहे महिला के पति ने तत्काल एम्बुलेंस सेवा वाहन 108 पर सूचना दिया। मौके पर पहुँचे एम्बुलेंस सेवा वाहन के पायलट देवांश कुमार व ईएमटी अतर सिंह यादव ने मौके पर पहुंचकर महिला को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आए जहां पर चिकित्सक विवेक खरे द्वारा महिला को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। उपचार के बाद महिला कि हालत में सुधार हुआ है। महिला के परिजनों का आरोप है कि लटक रहे हाई टेंशन तार को ठीक कराने के लिए कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियो के यहां गुहार लगाया गया लेकिन विद्युत विभाग द्वारा तार को ठीक नहीं कराये जाने से हादसा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *