गृहकलह में महिला ने बेटियों सहित खाया जहर, भर्ती

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। गृह कलह से क्षुब्ध महिला ने पहले खुद जहरीला पदार्थ खाया उसके बाद अपने दो पुत्रियों को भी जहरीला पदार्थ खिला दिया। जिससे तीनों की हालत बिगड़ गयी, परिजनों ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
कस्बा स्थित नया गनीपुर निवासी रीना देवी पत्नी जुगनू राठौर ने गृहकलह के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसके बाद महिला ने अपनी 8 वर्षीय पुत्री रिया व 5 वर्षीय पिन्की को भी जहरीली दवा खिला दी। जिससे तीनों लोगों की हालत बिगड़ गयी। परिजनों ने आनन-फानन में उपचार के लिए तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां महिला का इलाज चल रहा था। दोनों पुत्रियों की हालत खतरे से बाहर बतायी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *