आकाशीय बिजली गिरने से महिला व एक भैंस की मौत

हरदोई, समृद्धि न्यूज। सांडी कस्बे के तिराहा पर एक महिला बारिश में बंधी भैंस को खोलकर छाया में बांधने के लिए गई हुई थी।तभी दोनों के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे महिला और भैंस की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव निवासी छविराम अपने परिवार के साथ सांडी तिराहा पर कटरा बिल्हौर हाईवे के किनारे अपना मकान बनाकर रहते हैं। रविवार की शाम मूसलाधार बारिश होने के कारण महिला अपनी भैंस को बारिश से छाया में बांधने के लिये गई।उसी दौरान छविराम की 35 वर्षय पत्नी रीना पर आकाशीय बिजली गिर गई जिसमें उसकी व भैंस दोनों की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया घटना की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है पारिवारिक जनों ने बताया भारी बारिश में बंधी भैंस को खोलकर छाया में बांधने के लिए गई हुई थी तभी उनके ऊपर आकाशी बिजली गिर गई है मृतक के दो पुत्र और तीन पुत्रियों हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *