अवैध संबंध का आरोप लगाकर महिला को पीटा

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ज्योना निवासी श्री देवी ने बताया कि उसका विवाह रक्षपाल के साथ लगभग 15 वर्ष पूर्व हुआ था जिससे चार बच्चे है। पत्नी ने बताया की एक माह पूर्व उसके पति रक्षपाल ने उसके ऊपर जीजा श्यामपाल से अवैध सम्बन्ध का आरोप लगा कर उसके साथ मारपीट की थी। श्री देवी ने फोन द्वारा मायके अपनी मम्मी कलावती पत्नी शिवचरन निवासी समोचीपुर थाना शमसाबाद को सूचना दी थी। मम्मी उसको अपने साथ बुलाकर ले गईष चार दिन पूर्व श्री देवी को बुलाकर लाया और आज शराब पीकर हमारे ऊपर उपलक्ष्य लगाकर लात, घूसे, ईट पत्थर से उसकी जमकर पिटाई कर घायल कर दिया। जीजा ने सूचना उसके मयके पक्ष को दी। मौके पर उसकी मम्मी, पिता सहित आदि परिजन उसके घर ज्योना आये और श्रीदेवी से पति के विरुद्ध लिखित शिकायत की। पुलिस ने पीडि़ता का मेडीकल परीक्षण करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *