एसपी के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महिला का नहाते समय चोरी छुपे मोबाइल से वीडियो बना लेने के मामले में विरोध करने पर युवक के परिजनों ने जानमाल की धमकी दी। पीडि़ता ने जब थाने में शिकायत की तो पुलिस ने उसकी फरियाद नहीं सुनी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई।कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला कर्नलगंज पीली मस्जिद पीपल पेड़ निकट रहने वाली महिला सुमन ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि 8 अगस्त को सुबह जब अपने बाथरूम में नहा रही थी, तभी मेरे घर से लगी छत के ऊपर विवेक खड़ा होकर चोरी छुपे देख रहा था। मेरी नजर पड़ी तो अश्लील हरकते करने लगा। अपने हाथ में मोबाइल लिये था, जिससे वीडियो बना रहा था। मेरे बाथरूम में दरवाजा नहीं है, कपड़े का पर्दा पड़ा हुआ है। मैं जब विवेक के घर उसके माता-पिता शिकायत करने गई तो वह लोग बोले कि मैं अपने पुत्र विवेक को तुम्हारा छत पर फोन देकर वीडियो बनाने के लिए भेजा था। तुम क्या करोगी जब विरोध किया तो सरवन, शकुंतला मुझे भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे, जान से मारने की धमकी दी। मैं डर के भाग कर थाने गई, लेकिन मेरी वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर उपरोक्त लोगों के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
वीडियो बनाने का विरोध करने पर महिला को पीटा, फाड़े कपड़े
