हलिया (मिर्ज़ापुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिलहटा गाँव में गुरूवार को शाम छत के ऊपर से गुजर रहे हाई बोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आने से एक महिला झुलस गई। परिजनों की सूचना पर एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेण्टर मिर्जापुर रेफर कर दिया है। थाना क्षेत्र के अहुगी खुर्द गांव निवासी गीता देवी (42) थाना क्षेत्र के कुसियरा गाँव निवासी बैजनाथ के यहाँ ननद के घर वर्थडे कार्यक्रम में गयी थी कि कार्यक्रम समापन के बाद छत पर धूप ले रही थी। इसी बीच किसी का फोन आ गया। खड़ी हो कर बात करने लगी उसी दौरान छत के ऊपर गुजरे हाई बोल्टेज तार की चपेट में आने से झुलस गई। चीख पुकार सुन मौके पर पहुचे परिजन लाठी डंडे से छुड़ाते हुए एंबुलेस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
