महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कायमगंज, समृद्धि न्यूज़। महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

कोतवाली क्षेत्र के गाँव नगला भूड़ निवासी सुमित्रा बहेलिया उम्र 35 वर्षीय पत्नी शिव कुमार ने घर के कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। वही मृतका की सास विटोली देवी ने बताया की सुमित्रा का पहला विवाह पडोसी गाँव नगला दिसी के रहने वाले रोशनलाल के साथ हुआ था। जिससे दो बच्चे है। बीते लगभग -1 वर्ष पूर्व रोशनलाल दारू के नशे मे ट्रेक्टर में आलू लेकर कोल्ड स्टोर जा रहा था। रास्ते में स्टेरिंग से नीचे गिरा और उसकी मौत हो गई थी।

शिवकुमार का विवाद उसकी पहली पत्नी से आये दिन होता रहता था। उसके वाद उसकी पत्नी अपने दो बच्चो को लेकर अपने मायके चले गई और शिव कुमार को छोड दिया। जिसके बाद शिक कुमार ने सुमित्रा से बात की। सुमित्रा ने परिजनो की सहमति से शिवकुमार के साथ विवाह कर लिया और अपने दोनो बच्चो को साथ लेकर शिव कुमार के साथ रहने लगी। कुछ दिन वाद से ही पति पत्नी मे आये दिन विवाद होता था। सुमित्रा ने शनिवार को घर के कमरे मे फाँसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। सूचना पर पहुँची पुलिस जाँच पड़ताल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *