मायके वालों ने हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का लगाया आरोप
कम्पिल, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका के स्वजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पीएम हेतु भेज दिया।
क्षेत्र के गांव कमरुद्दीन नगर निवासी रजनेश की २५ वर्षीय पत्नी गार्गी ने मंगलवार की रात किसी पहर घर के कमरे में कुंडे के सहारे साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। स्वजनों के अनुसार राजेश पत्नी गार्गी व बेटे के साथ छत पर सो रहे थे। किसी पहर गार्गी बेटे को लेकर कमरे में आकर खुदकुशी कर ली। बेटे के रोने पर रजनेश ने कमरे में जाकर देखा, तो उनकी चीख निकल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्वजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। बुधवार दोपहर मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। नायब तहसीलदार हर्षित ने भी घटना स्थल पहुंचकर जांच पड़ताल की। मौके पर पहुंचे जनपद शाहजहांपुर थाना परौर के गांव पट्टिया निवासी मृतका के पिता शीशराम ने बेटी की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पीएम हेतु भेज दिया। मृतका की प्रथम शादी पांच वर्ष पूर्व रजनेश के छोटे भाई स्वप्निल के साथ हुई थी। बीमारी से स्वप्निल की मौत हो गयी। तीन वर्ष पूर्व महिला का विवाह रजनेश के स्वजनों ने रजनेश से कर दिया। स्वजन मौत का कारण नहीं बता सके। थाना प्रभारी कपिल चौधरी ने बताया पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
