

जेठ ने नर्स पर इंजेक्शन लगाने के बाद हालत बिगडऩे का लगाया आरोप
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रसव पीड़ा होने पर महिला सिपाही को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां नर्स के इंजेक्शन लगाने पर महिला की हालत बिगड़ गयी। कुछ समय बाद महिला की मौत हो गयी। वहीं परिजनों ने डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाय है।
जानकारी के अनुसार राखी यादव पत्नी वीरेंद्र सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी नौली थाना मेरापुर जो कि कानपुर में पुलिस विभाग एंटी डेमो स्टेशन टीम में तैनात थी। उसका मायका रोहिला थाना मोहम्मदाबाद में है। शनिवार को प्रसव पीड़ा होने पर जेठ अनिल कुमार पुत्र बेचेलाल ने निवासी जय नरायन वर्मा रोड ने उसे आवास विकास स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जेठ अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि राखी को जैसे ही आपरेशन थियेटर में ले जाया गया और आपरेशन होने से पूर्व ही उसकी मौत हो गयी। जेठ ने आरोप लगाया कि भर्ती कराने के दौरान अस्पताल में कोई डाक्टर नहीं था। नर्स ने इंजेक्शन लगाया। जिससे राखी की हालत बिगड़ गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात आये डाक्टर ने हार्ट अटैक से महिला सिपाही की मौत होना बताया। मृतका के पति आर्मी में राजस्थान में नायक सूबेदार के पद पर तैनात हैं। मृतका के एक पुत्र शिवांश है। उसकी शादी २०२० में हुई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
