फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वहीं पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार थाना नवाबगंज के गांव हुसैनपुर बांगर निवासी उदयवीर की २४ वर्षीय पुत्री रीता का विवाह बीते वर्ष कायमगंज मछली मंडी निवासी विपिन शर्मा के साथ हुआ था। रविवार को विपिन ने अपने ससुरा को फोन कर बताया कि रीता शर्मा की हार्टअटैक से मौत हो गयी है। जिस पर उदयवीर अपने परिवार सहित पुत्री की ससुराल पहुंचे। भाई अमित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फिलहाल घटना का स्पष्ट कारण पता नहीं लग सका है।
वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना का कारण पता चल सकेगा, तभी अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। वहीं ससुरालीजन भी अभी तक कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। मृतका की मां मालती देवी, भाई अमित, सुमित, बहन लक्ष्मी, संध्या, खुश्बू, तन्नू आदि का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का पति सटरिंग का काम करता है।
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
