फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर महिला की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के महरुपुर सहजू शेषनाग मंदिर के पास शुक्रवार को एक महिला की कासगंज अनवगंज एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग पहुंच गये। राहगीरों ने घटना की सूचना स्थानीय चौकी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की तथा महिला की आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। वहीं पुलिस का कहना है कि महिला बाहरी लगती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बीमारी से तंग अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीमारी से तंग आकर अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा निवासी पवन कुमार पुत्र मुकेशचंद्र मौर्य उम्र करीब ३८ वर्ष हलवाईगीरी का काम करता था। वह काफी समय से बीमार चल रहा था। जब बीमारी उसे ज्यादा परेशान करने लगी, तो उसने बीती शाम घर के कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों ने उसे फांसी पर लटका देखा, तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से मृतक के परिजन पत्नी प्रीती शाक्य व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के एक पुत्री सौम्या व दो पुत्र लव और कुश हैं।
