उन्नाव, समृद्धि न्यूज। औरास थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर बड़ा देव तोंदा के पास पिकअप की टक्टर से बाइक सवार महिला की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार औरास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गौरा कला निवासी नीलम दीक्षित (45 वर्ष) पत्नी उपेंद्र दीक्षित जो वर्तमान में लखनऊ में रह रही थीं। जानकारी के अनुसार, नीलम दीक्षित बाइक से जा रही थीं तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका अपने पीछे एक 18 वर्षीय बेटा और एक 25 वर्षीय बेटी छोड़ गई हैं। उनके पति उपेंद्र दीक्षित लखनऊ के एक निजी अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत हैं।
पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
