जीने से गिरकर महिला की मौत

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। जीने पर चढ़ रही महिला का पैर फिसल जाने से वह नीचे आ गिरी। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालपुर निवासी सन्जू जाटव उम्र 45 वर्षीय पत्नी वीरेन्द सिंह जाटव जीने पर चढ़ रही थी, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नीचे आ गिरी। आनन-फानन में परिजन नगर के सीएचसी में लेकर आये। जहाँ डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पाते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम अवतार, उपनिरीक्षक राजेश कुमार, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, महिला कांस्टेबिल पूनम ने मौके पर पहुँचकर जॉच पड़ताल कर मृतका के शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

वहीं ग्रामीणों की चर्चा के अनुसार पड़ोसी मनीश व रवि से मृतका के बेटे सूरज से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो रहा था। बीच बचाव के लिए आई सन्जू के धक्का लग गया और वह नीचे गिर गई। परिजन उसे सीएचसी में लेकर आये। जहाँ डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतका का पहला विवाह जगदीश के साथ हुआ था। जिससे तीन बच्चे दो लडक़ी, एक लडक़ा है। जगदीश की मौत हो जाने पर उसके छोटे भाई वीरेन्द्र के साथ विवाह कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *