फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दवा लेकर पति के साथ जा रही महिला को पीछे से बुलौरो ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर घायल महिला को पति तुरंत लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ के अंतर्गत ग्राम पेरी दरौरा निवासी रोहित यादव एडवोकेट बुधवार को अपनी पत्नी अंजली (३०) को दवा दिलाने फर्रुखाबाद आया था। जहां दवा लेकर वह घर वापस लौट रहा था, तभी याकूतगंज के पास पीछे से तेज रफ्तार आ रही बुलैरो ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे महिला गंभीर रुप से घायल हो गयी। जबकि पति के हल्की फुल्की चोटें आयीं। पति आनन-फानन में पत्नी को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सक नेेे उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि पुत्र रोहित की शादी को अभी चार साल ही हुए थे कि यह दुखद घटना घटित हो गयी। पुलिस ने शव को लोहिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
बुलौरो की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल
