आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। छत पर कपड़ा उतारने गई महिला की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार ने जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव पट्टी बदनपुर निवासी २९ वर्षीय नन्हीं पत्नी नवीन मंगलवार को छत पर कपड़ा उतारने गई थी, तभी वह अचानक अकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने तहसीलदार व उप जिलाधिकारी को फोन पर घना की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर उपरोक्त लोगों ने जांच पड़ताल की, तो पति नवीन ने बताया कि हल्की बूंदाबांदी हो रही थी तो मेरी पत्नी छत पर कपड़ा उतारने के लिए गयी थी। अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई और छत पर ही गिर गई। पति नवीन उसे नीचे उतारकर लाया। नन्हीं के दो पुत्री व एत पुत्र है। इस समय बाढ़ का पानी घरों में भरा हुआ है।
तहसीलदार कर्मवीर सिंह के द्वारा बताया गया है कि छत पर महिला कपड़ा उतारने गई थी। अचानक आकाशीय बिजली गिरने से महिला नन्हीं की मौत हो गई। थाना पुलिस को सूचना दी गई है। सूचना पर थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सरोज फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसआई अजय यादव के द्वारा पंचनामा की कार्रवाई की गयी। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं लेखपाल ने बताया कि पीडि़त परिवार को हर सम्भव सहायता दिलायी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *