साँप के डसने से महिला की मौत

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। साँप के डसने से महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लटूर नगर झब्बूपुर निवासी किरन बाथम उम्र 35 वर्षीय पत्नी भूपेन्द्र उर्फ भूरे बीती रात्रि छत पर सो रही थी, तभी अचानक सॉप ने उसे डस लिया। हालत बिगडऩे पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आये। जहाँ ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ0 जितेन्द्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन वहाँ से लेकर आये और मेरापुर ढाक बजाने वाले के यहाँ लेकर पहुॅचे। वहाँ उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पाते ही मृतका के बच्चे आशीष, काजल, कोमल, अन्शु सहित आदि परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं परिजनों ने छत पर खोजबीन कर सॉप को पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *