Headlines

ट्रैक्टर के साफ्ट में फसने से महिला की मौत

हलिया (मिर्जापुर)। ड्रमंण्डगंज थाना क्षेत्र के बिलरा पटेहरा गांव में सोमवार की देर रात ट्रैक्टर के साफ्ट में फसने से महिला की मौत हो गई। मृतक महिला बरौंधा बाजार की रहने वाली है। जानकारी के अनुसार गौरी 55 पत्नी स्व लालमणि कोल ड्रमंण्डगंज थाना क्षेत्र के बिलरा पटेहरा गांव में सोमवार को मजदूरों के साथ मकान के छत की ढलइआ में मजदूरी करने गई थी। रात बारह बजे के करीब खाना-पीना के बाद काम कर रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर के साफ्ट में फंस जाने से अचानक ट्रैक्टर बंद हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि महिला का सिर धड़ से अलग हो गया है। मौके का नजारा देख लोगों में अफरा तफरी मच गई। घटना के पश्चात ठेकेदार महिला मजदूर का शव उसके घर घर भेजवाकर फरार हो गया। बरौंधा चैकी इंचार्ज हरिकेश सिंह ने बताया कि ड्रमंण्डगंज पुलिस द्वारा शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।गौरी का इकलौता बेटा विकास पूना में प्रायवेट जाब करता है। पंद्रह वर्षीय पुत्री अंतिमा का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *