अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त हुई महिला ने दर्ज कराया मुकदमा

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। मुस्कान पत्नी सुनील निवासी माधवपुरा थाना विजयनगर, गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पास की रहने वाली है। वहां मेरे पति व बच्चे रहते हैं। दिनांक 28.10.2025 को मेरे पति से मेरा झगड़ा हो गया था। उसके मारने पीटने से गुस्सा होकर मैं गाजियाबाद स्टेशन से ट्रेन पकडक़र अपने मायके गांव तिगाई थाना रूरा जनपद कानपुर देहात जा रही थी। रास्ते में मुझे परेशान देखकर ट्रेन में बैठी एक औरत व उसके साथ के दो आदमी ने मुझे सहानुभूति दिखाकर बातचीत की। जब मैंने उन्हें अपने पति के द्वारा मारने पीटने व घर छोडऩे की बात बतायी, तो वे दोनों मुझसे बोले कि तुम अभी हमारे घर चलो। अपने मायके मत जाओ। तुम्हारा पति जब तुम्हें तलाश करेगा और परेशान होगा तब तुम उसके साथ चली जाना। वे दोनों आपस में एक दूसरे का नाम श्यामा देवी व राशिद और राज ले रहे थे। राज श्यामा देवी को मम्मी कहकर बुला रहा था। मैं उनकी बातो में आ गयी। वे तीनों मुझे अपने साथ कमालगंज नई बस्ती जिला फर्रुखाबाद में श्यामा देवी के घर ले गये। जहाँ उन्होंने मुझे पहले चाय पिलाई और मुझे कुछ खाने को दिया। जिसे खाने के बाद मंै हल्के से नशे में हो गयी, तो उन दोनों ने मुझे अपने घर के कमरे में बन्द कर दिया। जब मेरी आँख दो तीन घण्टे बाद खुली, तो मैने कमरे का दरवाजा बन्द देखकर उसे खुलवाने के लिए चिल्लायी। जिस पर श्यामा देवी और राज, राशिद के साथ चार पांच लोग जिनमें आदमी व औरतें थीं, भी आ गये और उन सब ने मुझे कमरे में आकर लात-घूसों से मारापीटा और कहा कि चुपचाप जैसा हम कहते हंै वैसा करती रहो नहीं तो तुझे हम जान से मार देंगे। हमने पहले भी कई औरतों को इसी तरह लाकर कोठे पर बेंच दिया है। यदि तू नहीं मानेगी तो तुझे भी कोठे पर बेंच देगे। उन लोगों द्वारा मुझे अपने घर में दो तीन दिन तक मारपीट कर बन्धक बनाकर रखने के बाद दिनांक 11.11.25 को कायमगंज बरझाला के रहने वाले सुनील को उससे पैसे लेकर मुझे शादी के नाम पर बेंच दिया और श्यामा देवी के घर पर मौजूद माया, सकीना, वीरे, रामकरन व चरन सिंह जो लगंड़ा है द्वारा मुझे मारपीट कर डरा धमकाकर उस आदमी के साथ एक गाड़ी में भेज दिया। वह आदमी मुझे अपने घर ले गया। जब रात को उस आदमी ने मुझसे कहा कि उसने मेरे साथ श्यामा व उसके साथियों को रूपये देकर शादी की है। वह अब मेरा पति है। तब मैंने उस आदमी से कहा कि मैं पहले से शादीशुदा हूँ। मेरे पति व बच्चे गाजियाबाद मे रहते हैं, तो उस आदमी ने कहा कि मुझे यह बातें श्यामा देवी व उसके साथियों ंने नहीं बतायी थीं। तब उससे कहा कि चलो एक बार मुझे कमालगंज उन लोगों से मिला दो। फिर जैसा वह लोग कहेंगे वह करूँगी। वह आदमी मेरी बातों का विश्वास कर मुझे अपने साथ लेकर कमालगंज आ रहा था। जहाँ रास्ते में भीड़भाड़ देखकर मैं वहाँ से भागकर अपने गांव तिगाई थाना रूरा जनपद कानपुर देहात चली गयी थी। मैं बहुत डर गयी थी। आज थाना कमालगंज आयी हूँ। मुझे श्यामा देवी और उसके साथियों ने धोखे से ट्रेन से लाकर बन्धक बनाकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर कोठे पर बेंच देने जैसी बातें कहकर एक अज्ञात व्यक्ति से मेरी शादी कर दी, जबकि मैं पहले से ही शादी शुदा हूँ। मेरी रिपोर्ट लिखकर आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *