पहले पति की मौत के बाद दूसरा विवाह किया था
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। आये दिन पति से विवाद से क्षुब्ध होकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गाँव नगला भूण निवासी सुमित्रा बहेलिया उम्र 35 वर्षीय पत्नी शिवकुमार ने घर के कमरे में दुपट्टे से फॉसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाँच पड़ताल की। वहीं मृतका की सॉस विटोली देवी ने बताया की सुमित्रा का पहला विवाह पड़ोसी गाँव नगला दिउसी के रहने वाले रोशनलाल के साथ हुआ था। जिससे दो बच्चे हैं कुनालए व बालेश। बीते लगभग 1 वर्ष पूर्व रोशनलाल दारू के नशे में ट्रैक्टर में आलू लेकर कोल्ड स्टोर जा रहा था। रास्ते में स्टेयरिंग से नीचे गिर गया था और उसकी मौत हो गई थी। उसके बाद उसका विवाह शिवकुमार से हुआ था। बताते हैं कि शिवकुमार का उसकी पहली पत्नी से आये दिन विवाद होता रहता था। जिसके बाद उसकी पत्नी अपने दो बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई थी और शिवकुमार को छोड़ दिया था। उसके बाद शिवकुमार ने सुमित्रा बहेलिया से बात की कि हमारी पत्नी हमें छोडक़र चली गई और तुम्हारे पति की मौत हो गई है, तो तुम हमसे विवाह कर लो। सुमित्रा बहेलिया ने परिजनों की सहमति से शिवकुमार के साथ विवाह कर लिया और अपने दोनो बच्चों को साथ लेकर शिवकुमार के साथ रहने लगी। कुछ दिन बाद से ही पति-पत्नी में आये दिन विवाद होता था। जिससे शुब्द होकर सुमित्रा बहेलिया ने रविवार को घर के कमरे मे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुँची पुलिस ने जाँच पड़ताल की।
संदिग्ध परिस्थितियों में बालक का शव फांसी पर लटका मिला
कायमगंज। संदिग्ध परिस्थितियों में बालक का शव घर की तीसरी मंजिल पर फांसी पर लटका मिला। परिजन उसे उतारकर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। जनपद एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के गाँव मोहन नगला निवासी हर्षपाल उम्र 9 वर्षीय पुत्र सन्तोष कुमार पाल का उसके ही घर की तीसरी मन्जिल पर संदिग्ध परिस्थितियों में शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जब परिजनो ने उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा, तो आनन-फानन में नीचे उतारकर प्राइवेट वाहन द्वारा कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां ड्यिूटी पर तैनात चिकित्सा प्रभारी डा0 शोभित शाक्य ने हर्ष को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
