महिला ने मायके में फांसी लगाकर दी जान

पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर की जांच पड़ताल
फर्रुखाबाद/मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव नगर निवासी २३ वर्षीय खुशबू पुत्री सुशील कुमार श्रीवास्तव ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। इसकी जानकारी उस समय हुई जब मृतका की चचेरी बहन पायल छत पर गयी तो उसने खुशबू का शव फांसी पर लटका देखा तो चीखपुकार शुरु कर दी। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो खुशबू का शव फांसी पर झूल रहा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और सूचना उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर तहसीलदार व फील्ड यूनिट की टीम ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहीं मृतका के भाई सचिन कुमार ने बताया कि उसकी बहन खुशबू का विवाह ३ मई २०२२ को जनपद मैनपुरी थाना ओछा के ग्राम अकबरपुर निवासी विकास कुमार श्रीवास्तव के साथ हुआ था। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन बहन को परेशान करते थे। खुशबू होली को घर आयी थी, तब से वह ससुराल नहीं गयी और आज यह घटना घटित हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *