पति ने अज्ञात वाहन के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। पीडि़त मूलचन्द्र पुत्र होरीलाल ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि वह ग्राम खुदागंज थाना कमालगंज का रहने वाला है। दिनांक 11.11.25 को शाम करीब 4 बजे मेरी पत्नी सन्ता खेत से वापस आ रही थी, तभी खुदागंज मोड़ पर कमालगंज की ओर से आ रही मोटर साइकिल गाडी सं0 यूपी74एडी4983 के अज्ञात चालक ने बाइक को तेजी व लापारवाही से चलाते हुये पत्नी सन्ता के सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने डायल 108 एम्बुलेस को सूचना दी। एम्बुलेंस ने पत्नी को सीएचसी कमालगंज में भर्ती किया। जहां पत्नी की हालत गम्भीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
एक्सीडेंट में घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत
