उन्नाव, समृद्धि न्यूज। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में घर के बाहर बैठी महिला को तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे राहगीरों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहा डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया । जिस बाद पति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की ।
फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र की ग्राम भटिनिया निवासी अमृतलाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनकी पत्नी रोशनी घर के बाहर बैठी थी। तभी तेज रफ्तार लोडर ने रोशनी को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे रोशनी गंभीर रूप से घायल हो गई।अमृत लाल ने बताया कि लोडर जयबीर पुत्र मोतीलाल चला रहा था। घायल महिला को राहगीरों की मदद से सफीपुर सी एच सी में भर्ती कराया। जहा गंभीर हालत देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया है कि शिकायत दर्ज कर अग्रिम कार्यवाई की जा रही है ।
लोडर की टक्कर से महिला घायल
