महिला ने दो मासूम बच्चों के साथ गंगा में लगायी छलांग

गोताखोरों व पुलिस की तत्परता से तीनों को सकुशल बाहर निकाला गया
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। ढाईघाट गंगा नदी पुल पर गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा उस समय टल गया जब एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और गोताखोरों की सतर्कता से तीनों की जान बच गई।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव भकुसी निवासी जितेंद्र अपनी पत्नी अर्चना और दो बच्चों के साथ ससुराल जनपद हरदोई के सवाजपुर से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब एक बजे जब वे ढाईघाट पुल पर पहुंचे तो अर्चना ने पति से बच्चों के लिए खिलौने लेने की बात कही। जितेंद्र बाइक पुल पर खड़ी कर नीचे चला गया। इसी दौरान अर्चना ने तीन वर्षीय पुत्री आशिकी और एक वर्षीय पुत्र आशीष के साथ अचानक गंगा में छलांग लगा दी। पुल के नीचे गंगा नदी पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों और गोताखोरों ने तुरंत स्टीमर से नदी में कूदकर महिला व दोनों बच्चों को बाहर निकाला। तीनों को सुरक्षित निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष रमेश सिंह मेला प्रभारी मिथिलेश यादव, देवेंद्र बहादुर सिंह, हरी प्रताप सिंह, नीलू कमल, दीपक साहू, राजेश सैनी, विपिन कुमार व नीरज कुमार टीम के साथ मौके पर पहुँचे। थाना अध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में महिला मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत हो रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *