र्इंटों को लेकर हुए विवाद में महिला की र्इंट मारकर हत्या

पुलिस ने आरोपियों को लिया हिरासत में
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
ईंटों को लेकर हुए झगड़े में महिला की मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी के अनुसार कोतवाली मोहम्मदाबाद के नगला बाग रठौरा निवासी 35 वर्षीय नागेश्वरी देवी पत्नी सर्वेश कुमार जाटव चार वर्ष से कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र सेेन्ट्रल जेल निनौआ में स्थित एसबी ईंट भ_ा पर ईंट पाथने का काम करते थे। वहीं परिजन भी काम करते थे। बीती रात शाम 7:30 बजे महिला के पति सर्वेश व चचेरे भाई दिनेश व उसकी पत्नी मिथलेश तथा लडक़ा आकाश से ईंटों को लेकर झगड़ा हो गया। आरोपियों ने महिला नागेश्वरी के र्इंट सिर व पेट में मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गयी।पति ने महिला को घर में लिटा दिया। जब सुबह 3 बजे पुत्री पायल ने अपनी मां को उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठी। पायल सूचना अपनी बहन नीतू को फोन पर दी। सूचना पर मृतका का दामाद रंजीत ने पुलिस को सूचना दी। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *