कायमगंज, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिलने पर परिजनों ने पुलिस व मायके वालों को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच की और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
नगर के मोहल्ला बगिया पहलवान बाबा प्रेम नगर निवासी राजू मिश्रा वैद्य की पुत्रवधू किरन देवी उम्र 26 वर्षीय पत्नी वि_ल का शव आज सुबह 4 बजे कमरे में रोशनदान में फांसी के फंदेे पर लटकता मिला। जिसे देख परिवार में कोहराम मच गया।
चीख पुकार सुन पड़ोसियों की भीड़ लग गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी अनुराग मिश्रा ने फॉरेंसिंक टीम को बुलवाया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल कमरे का निरीक्षण कर किरन के शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका किरन के भाई हर्षित निवासी दरियावगंज ने बताया कि किरन की शादी जनवरी 2020 को विठ्ठल के साथ हुई थी। उसके एक पुत्र सूर्यांश है। ससुराल वाले उसे आए दिन प्रताडि़त करते थे। बुधवार सुबह 5 बजे मोबाइल से सूचना मिली कि किरन ने फांसी लगा ली है तुम लोग आ जाओ। पिता वेद प्रकाश उर्फ करू मिश्रा व अन्य रिश्तेदारों के साथ पहुंचे, तो देखा पुत्री किरन का शव लटक रहा था पैर जमीन पर मुड़े हुए थे। यह देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं पुलिस ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला फांसी पर झूली, मौत
