Headlines

मायके में रह रही महिला ने लगायी फांसी, पति ने दी तहरीर

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। मायके में रह रही कथावाचक की पत्नी ने बीते दिनों परिवारीजनों से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष के लोगों ने पति को सूचना नहीं दी। नाते रिश्तेदारों द्वारा सूचना मिलने पर पति ने आज थाने में तहरीर दी है।
जनपद एटा के थाना नयागांव खरसुलिया क्षेत्र के गांव नगला गंजी निवासी अमर सिंह पुत्र वेद सिंह ने थाना पुलिस को दी तहरीर में में बताया कि उसकी ससुराल नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव आसलपुर में है। उसकी शादी करीब ११ वर्ष पूर्व गजराज सिंह की पुत्री स्नेह लता के साथ हुई थी। उसकी पत्नी स्नेह लता एक कथा वाचक थी। इस वजह से वह ससुराल में कम अपने मायके में ज्यादा रहती थी। पीडि़त के बताएं अनुसार उसकी पत्नी तथा पिता, भाई से बीते २४ मार्च को वाद विवाद हो गया था। जिसके चलते उसकी पत्नी स्नेह लता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी और मायके वालों ने आत्महत्या के बाद उसका दाह संस्कार भी कर दिया, लेकिन पीडि़त को इसकी जानकारी नहीं दी। जब नाते रिश्तेदारों द्वारा पत्नी के मरने की जानकारी पीडि़त को हुई तो एक माह बाद पीडि़त थाने पहुंचा और ससुर गजराज के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। खबर लिखे जाने तक पीडि़त थाने में बैठा था। वहीं थाना पुलिस के बताए अनुसार मामले की जांच की जा रही है। पुलिस बल मौके पर भेजा गया है। पुलिस वापस नहीं लौटी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *