चिकित्सकों की लापरवाही से चली गयी महिला की जान, स्टाफ मौके से फरार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के बाईपास जसमई स्थित लखदातार हॉस्पिटल में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगते ही महिला की हालत बिगड़ी और कुछ ही मिनटों में उसकी मौत हो गई। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम भाऊटोला निवासी राजेश राठौर के पुत्र अंकित का विवाह बीते लगभग डेढ़ साल पूर्व फतेहगढ़ के ग्राम निनौआ निवासी शिवकुमार राठौर की 25 वर्षीय पुत्री निशा के साथ हुआ था। अंकित मजदूरी का कार्य करता है। बीते रविवार 30 नवंबर को प्रसव पीड़ा होने पर आशा की मदद से जसमई दरवाजे के लखदातार अस्पताल में भर्ती किया था। अंकित के अनुसार उसकी पत्नी निशा को सोमवार को रात लगभग 3 बजे आपरेशन से बच्चे का जन्म हुआ। मंगलवार 2 नवंबर को सुबह लगभग 7 बजे अस्पताल के चिकित्सक ने प्रसूता निशा के इंजेक्शन लगाया। अंकित का आरोप है कि उसकी पत्नी की इंजेक्शन गलत लगने के बाद हालत बिगड़ गयी और उसे अस्पताल से रेफर किया गया। परिजन निशा को गंभीर हालत में लेकर बढ़पुर के एक निजी अस्पताल लाये। जहाँ चिकित्सक नें निशा को मृत घोषित कर दिया। निशा की मौत से परिजन आक्रोशित हो गये। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मऊदरवाजा लक्ष्मण सिंह, चौकी प्रभारी रायपुर अरविन्द कुमार मौके पर पहुंचे और जाँच की। मृतका के पति अंकित की तहरीर पर दारोगा अरविन्द कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने बताया की शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *