आरोपी युवक पुलिस हिरासत में मुकदमा दर्ज
गुरसहायगंज समृद्धि न्यूज़। हॉस्पिटल के कर्मी के द्वारा अस्पताल में भर्ती महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी जिस पर महिला के पति ने आरोपी वार्ड बॉय को अपनी हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है
पड़ोसी जनपद निवासी युवक ने बताया कि उसकी पत्नी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अपने मायके में आई हुई थी जहां बच्चे के जन्म के समय प्रसव पीड़ा के दौरान मायके पक्ष के लोगों ने उसे नगर के फर्रुखाबाद रोड पर स्थित बाबा हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उसके पत्नी का गर्भावस्था का ऑपरेशन 5 जून को हुआ बाबा अस्पताल में वार्ड बॉय की नौकरी कर रहा शिवम पुत्र अवधेश निवासी काजी पुरवा के द्वारा 9 जून की सुबह 5:30 बजे उसके कमरे में आया और उसकी पत्नी को अकेला पाकर इंजेक्शन लगाने के बहाने छेड़छाड़ करने लगा जिसके बाद पीड़ित पत्नी ने घटना के बारे में अपने पति को बताया जिस पर आरोपी युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हॉस्पिटल के एक कर्मी के द्वारा महिला के साथ की गई छेड़छाड़।
