समृद्धि न्यूज। वाराणसी कचहरी में उस समय सुरक्षा की पोल खुल गई जब एक महिला ने जज के सामने ही चाकू निकाल लिया। महिला वकील से उलझ गई थी और तुरंत कार्रवाई की मांग कर रही थी। वाराणसी की एक अदालत में एक महिला ने चाकू निकालकर हंगामा किया, जिससे अफरातफरी मच गई। न्यायिक अधिकारी सुनवाई कर रहे थे जब महिला ने कागजात फैलाकर शोर मचाना शुरू कर दिया। वकीलों से उलझने के बाद उसने चाकू निकाला। पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर महिला को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए चौकी ले गई। इस घटना के बाद अदालत की सुरक्षा बढ़ाने पर जोर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के चंगवार बेनीपुर की रहने वाली महिला अपने ही परिजनों के खिलाफ मारपीट के एक पुराने मामले में पैरवी करने पहुंची थी। महिला के पास करीब दो महीने पुरानी मेडिकल रिपोर्ट थी और वह चाहती थी कि अदालत तुरंत कड़ी कार्रवाई करे। इसी दौरान कोर्ट रूम के भीतर एक महिला अधिवक्ता से उसकी बहस हो गई। जब वकील ने उसे कानूनी प्रक्रिया के बारे में समझाया, तो महिला भडक़ गई और अचानक अपने बैग से चाकू निकालकर उन्हें धमकाने लगी। वाराणसी कचहरी परिसर में पिछले कई दिनों से बम धमाके की धमकियां मिल रही हैं, जिसे लेकर पुलिस प्रशासन लगातार हाई अलर्ट और सघन चेकिंग अभियान का दावा कर रहा है। वकीलों ने महिला से अनुरोध किया कि वह न्यायिक कार्य में बाधा उत्पन्न न करे और अपने वकील को बुलाने के लिए शांत रहे, लेकिन महिला ने वकीलों से उलझना शुरू कर दिया और हंगामा बढ़ा दिया। इसी बीच वह अपने बैग से चाकू निकालकर धमकी देने लगी अदालत में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और महिला के हाथ से चाकू छीन लिया। इसके बाद, सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला को कचहरी पुलिस चौकी पर ले जाकर पूछताछ की। पुलिस के प्रारंभिक आकलन के अनुसार महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है और वह पारिवारिक विवाद के कारण अत्यधिक तनाव में थी।
जज के सामने महिला ने निकाला चाकू, वकील को धमकाया
