फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हाथरस जिले के सिकंदरा राव क्षेत्र में आयोजित एक सत्संग के दौरान भगदड़ में 122 से अधिक लोगों की मौत हो गई। अधिकांश मृतकों की पहचान कर ली गई है। वहीं फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र राजेपुर के ग्राम पट्टी दारापुर निवासी महिला गंगादेवी भी सत्संग सुनने गयी थी। जिसका अभी तक कोई पता नहीं चला है। जिससे परिवार काफी परेशान है।
सत्संग में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ ही पड़ोसी राज्यों से भी श्रद्धालु आए थे। पोस्टमार्टम के लिए पूरे जिले से बुलाए चिकित्सक और कर्मचारी हादसे की जानकारी होते ही सीएमओ सहित एसीएमओ मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में जा पहुंचे। जैसे-जैसे घायल आते गए और उन्हें मृत बता पोस्टमार्टम में भेजा जाता रहा। शव इतने अधिक थे कि जिला मुख्यालय के चिकित्सक कम पड़ गए। जिले भर से चिकित्सकों और कर्मचारियों को बुलाया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में 10 चिकित्सक लगाए गए। हाथरस जनपद में हुई घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया था। इमरजेंसी में तत्काल चिकित्सकों को बुला लिया गया। इस दौरान चार घायलों का उपचार किया गया। वहीं मृतकों के पोस्टमार्टम के लिए सकीट, जैथरा, मारहरा, निधौलीकलां, अवागढ़ आदि स्थानों से चिकित्सकों को बुला लिया गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फर्रुखाबाद जनपद के थाना राजेपुर पट्टी दारापुर निवासी गंगा देवी अपने कुछ लोगों के साथ हाथरस जिले के सिकंदरा राव क्षेत्र में आयोजित एक सत्संग में शामिल होने गयी थी। जिनका अभी तक कोई पता नहीं चला है। जिसके बाद क्षेत्र में हडक़ंप मच गया है। गांव के लोग तरह-तरह की चर्चायेंं कर रहे है, लेकिन परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हाथरस हादसा: किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए संपर्क नंबर
- आगरा जोन कंट्रोल-7839866849
- अलीगढ़ रेंज कंट्रोल-7839855724
- आगरा रेंज कंट्रोल-7839855724
- हाथरस कंट्रोल-9454417377
- एटा कंट्रोल-9454417438
- अलीगढ़ कंट्रोल-7007459568