शादी की खुशियां मातम में बदलीं, गांव में ही किया गया अंतिम संस्कार
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। भतीजी की शादी में शामिल होने मायके में आयी महिला के पेट में अचानक दर्द होने लगा। कुछ समय पश्चात उसकी मौत हो गयी। जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गयीं।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम राजा का रामपुर निवासी समीद पुत्र हामिद की पुत्री की शादी मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम हथियापुर में हुई थी। जहां से मायके में भतीजी की शादी में शामिल होने आई महिला के अचानक पेट में दर्द होने से कुछ समय बाद दही उसकी अचानक मौत हो गयी। जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गयीं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका अपने भाई नसीम की पुत्री की शादी में शामिल होने आई थी। जो की आगामी कल नवाबगंज थाना क्षेत्र के ही गांव वीरपुर से राजा रामपुर में ही में बारात जानी थी, लेकिन महिला के अचानक पेट में दर्द होने से परिजन आनद-फानन में महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला की मौत हो गई, लेकिन बिना किसी कार्रवाई के बारात आने के मकसद से महिला का अंतिम संस्कार परिजनों ने कर दिया। जानकारी के मुताबिक बताया गया कि कल बारात आने को है इस वजह से अंतिम संस्कार गांव के ही कब्रिस्तान में कर दिया गया है। किसी भी नाते रिश्तेदारी या किसी कार्रवाई के लिए कहीं भी कोई जानकारी नहीं दी गई।
भतीजी की शादी में शामिल होने आयी महिला के पेट में हुआ दर्द, मौत
