घर में महिला का खून से लथपथ मिला शव, हत्या की आशंका

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। अचलगंज थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। जिसका खून से लथपथ शव उसके घर के अंदर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम मन्ना खेड़ा मजरा बेहटा नथई सिंह निवासी नगीना पत्नी रामखेलावन की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतका का पति रायबरेली में नौकरी करते हैं, जिसके कारण महिला घर पर अकेली रहती थी। लोगों में चर्चा है कि वारदात से पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया गया होगा, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगी।
महिला का शव घर के कमरे में खून से लथपथ हुआ मिला, जिससे आशंका है कि हत्या देर रात किसी समय की गई होगी। पुलिस प्रवेश के किसी भी निशान की तलाश कर रही है। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं, जिनमें खून के नमूने, अंगुलियों के निशान और संघर्ष के दौरान टूटे सामान शामिल हैं।
इस घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि मृतका शांत स्वभाव की थीं और उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। इस निर्मम हत्या ने सभी को हैरान कर दिया है। पुलिस आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है, जिससे यह पता चल सके कि घटना में किसी परिचित का हाथ है या किसी बाहरी व्यक्ति ने इसे घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *