संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाकर जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मायके वालों ने हत्या करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज के मोहल्ला चिलाका में एक महिला शव का फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर मोहल्ले वालों की भीड़ लग गयी और सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। मृतका पिता का कहना है कि पुत्री का पति आये दिन मारपीट करता था। जिसकी पुत्री ने कई बार शिकायत की थी। पति व उसके परिजनों ने मेरी पुत्री के साथ मारपीट की और हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *