झोलाछाप के इलाज से बिगड़ी महिला की हालत

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रिटौल निवासी अन्जू खटिक उम्र 22 वर्षीय के पैर में दर्द होने पर वह पत्नी सन्जू के साथ गाँव के अमित क्लीनिक से दवा लेकर घर आई और उसने एक खुराक दवा खायी। दवा खाने के कुछ देर बाद उसकी हालत बिगडऩे लगी। आनन-फानन में पति अपनी पत्नी को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रफर कर दिया। वही पति ने झोलाछाप पर गलत दवा देने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *