Headlines

सल्फास खाने से महिला की हालत बिगड़ी, मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पति से विवाद होने पर महिला ने सल्फास खा ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। परिजन पहले सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार जनपद एटा के थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के ग्राम गढिय़ा जगन्नाथ निवासी महिला रेखा पत्नी रिंकू सिंह उम्र 42 वर्ष का किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया। इसी बात से क्षुब्द होकर महिला रेखा ने सल्फास खा ली। जिससे महिला की हालत बिगड़ गयी। परिजनों ने आनन-फानन में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया। जहां महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद महिला के देवर ने 108 एंबुलेंस सेवा पर कॉल की, लेकिन 1 घंटे बाद तक एंबुलेंस नहीं आयी। जिसके बाद परिजनों ने निजी वाहन से महिला को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ऋषिकांत वर्मा ने महिला को भर्ती कर उपचार किया। इलाज के दौरान महिला रेखा की मौत हो गई। डॉक्टर ने जांच पड़ताल के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना कुछ कार्रवाई के मृतक महिला का शव लेकर घर चले गए। महिला के देवर अमित के अनुसार भाभी का झगड़ा भाई से किसी बात को लेकर हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *