कायमगंज, समृद्धि न्यूज। ससुरालीजनों द्वारा जहर दिये जाने से महिला की हालत बिगड़ गयी। मायके वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हजरतपुर निवासी ओम प्रकाश की 25 वर्षीय पुत्री मालती का विवाह थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव कांधेमई निवासी अंकित पुत्र लटूरी सिंह से 4 वर्ष पूर्व हुआ था। मालती देवी की मां ईश्वरी देवी ने बताया की काफी लंबे समय से पति पत्नी में विवाद चल रहा था। उसका पति शराब पीने का आदी था और मारपीट करता था। तीन दिन पूर्व हम लोग उसके गांव गए और उसे बुलाकर अपने घर ले आए। बताया गया कि तीन दिन पूर्व महिला को ससुराल में ही पति द्वारा जहर दे दिया गया था। उसकी हालत खराब थी। उसे कहीं दिखाया नहीं गया था। परिजनों द्वारा बताया गया कि जब हम लोग ससुराल पहुंचे तब उसे लेकर अपने घर आए और डॉक्टर के यहां लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर चिकित्सक अमरेश कुमार ने बताया की महिला की हालत नाजुक थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि उसे रेफर किया गया था। इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक महिला के पिता ओम प्रकाश का कहना था की 5 दिन पूर्व उसकी बेटी को ससुराल वालों ने जहर दिया था। 3 दिन पूर्व जब इस बात की जानकारी हुई। तब हम लोग उसके गांव गए और उसे बुला लाये। इसके बाद प्राइवेट अस्पताल में उसको दिखाया। आज सुबह उसकी हालत गंभीर हो गई। तब उसे सरकारी अस्पताल लाए। जहां उसकी मौत हो गयी। मृतक महिला का 2 साल का बेटा आर्यांश है। घटना की सूचना अस्पताल प्रशासन द्वारा मोमो के माध्यम से कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई है।
ससुरालीजनों के जहर देने से महिला की हालत बिगड़ी, मौत
