फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। युवा जन कल्याण विकास समिति द्वारा 6वीं बार आयोजित डांडिया गरबा नवरात्रि महारास का आयोजन एक गेस्ट हाउस में किया गया। मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर संस्था सचिव राधा, मूलचंद्र बाथम, अमिता शाक्य, भोजपुरी अभिनेत्री प्रतिष्ठा ठाकुर, गायक शिवानी सिंह, शिवम् गुप्ता, कन्हैया लाल जैन एवं आयोजक संजीव बाथम ने कार्यक्रम की शुरुआत की। लखनऊ से विशेष आमंत्रण पर आई शिवानी सिंह ने देवी भजनों के साथ गरबा कार्यक्रम की शुरुआत की। गायक मोंटी गुप्ता ने गरबा गानों पर धूम मचाई। भोजपुरी अभिनेत्री प्रतिष्ठा ठाकुर ने सभी महिलाओं के बीच गरबा नृत्य कर सभी को आकर्षित किया। कोरियोग्राफर पुष्पा नागर ने डांडिया गरबा नृत्य की बारीकियों और खूबियों को बताकर नृत्य से समां बांध दिया। नौ देवी के स्वरूप में छोटी छोटी कन्याएं स्टेज पर उपस्थित होकर सभी के आकर्षण का केंद्र रही। सभी मंत्रमुग्ध होकर उनके दर्शन को आतुर दिखे। नौ देवी स्वरूप को रश्मि सक्सेना एवं अमिता शाक्य ने उपहार देकर सम्मानित किया।
अध्यापिका संजू कुमारी एवं निर्दोष शुक्ला, आशीष कुमार, जितेंद्र राठौर ने सभी आए हुए अतिथियों, प्रतिभागियों के आधार कार्ड देखकर ही प्रवेश दिया। कार्यक्रम मेंं महिलाओं, बच्चों एवं आमंत्रित अतिथियों को ही प्रवेश दिया गया। आचार्य गगन त्रिवेदी ने सभी को तिलक लगाकर एवं कलावा बांधकर स्वागत किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया। इस मौके पर रूपेश गुप्ता, जितेंद्र सिंह राजावत, विमलेश मिश्रा, सौरभ मिश्रा, अंकित तिवारी, सचिन दुबे, विजय शाक्य, लकी गुप्ता, क्षितिज मोहन कटियार, ऋचा कश्यप, मेघा मिश्रा, खुशी शुक्ला, वैष्णवी बाजपेई, पूनम जैन, रोमी श्रीवास्तव, शालिनी कश्यप की उपस्थिति रही।
महिलाओं व युवतियों ने गरबा डांडिया नृत्य कर मचाई धूम
